जनपद बदायूं

योगी जी आपके नाकारा प्रशासन ने उझानी में दिल्ली हाइवे पर बनबा दिया है मौत का तालाब

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना उझानी के दिल्ली हाइवे के समीपवर्ती गांव कुड़ानरसिंहपुर में हाइवे की सड़क की एक लेन पर पिछले लम्बे समय जमा हो रहे गांव के गंदे पानी के चलते मौत के तलाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर पानी भरने से गहरें गड्ढ़े हो गए है जो वाहनों को अपने अंदर समा रहे है और वाहनों में सवार लोग बामुश्किल अपनी जान बचा पा रहे है। लगातार हो रहे हादसों के बाबजूद बदायूं का निकम्मा प्रशासन पानी निकास की व्यवस्था करने और सड़क को सही कराने के बजाय किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

उझानी दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ा नरसिंहपुर के गंदे पानी के निकास के लिए हाइवे किनारे बनाए गए नाले को प्रशासनिक और ब्लाक अधिकारियों की अनदेखी का लाभ उठा कर दबंग किस्म के लोगों ने नाले को बंद कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप गांव का गंदा पानी हाइवे की सड़क के एक लेन में जमा होने लगा। हाइवे पर गंदे पानी का जमाव होते देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और ब्लाक अधिकारियों को दी मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया, इसका नतीजा यह हुआ कि हाइवे की सड़क में दो से पांच फीट तक गहरे गड्ढ़े हो गये और उनमें पानी भर गया।

ग्रामीण बताते है कि मौत का तलाब बन चुकी हाइवे की सड़क पर गत एक साल से आए दिन कोई न कोई वाहन पानी भरे गड्ढे में समा रहा है गनीमत यह है कि अभी तक वाहन सवार सिर्फ चुटैल हुए है कोई जनहानि नही हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार किसी बड़ी जनहानि के इंतजार में है, शायद तभी उसकी कुंभकर्णी नींद खुलेगी। यहां बताते चले कि कुछ माह पूर्व हादसे पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच नाला खुलवा दिया जिससे सड़क से पानी निकल गया तब अधिकारियों ने सड़क सही कराने का आश्वासन दिया मगर सड़क तो सही न हो सकी अलबत्ता दबंग किस्म के लोगों ने नाला जरूर बंद कर दिया जिससे सड़क मौत का तालाब का रुप ले चुकी है।

गांव के जागरूक युवाओं का कहना है कि योगी सरकार में प्रशासनिक अधिकारी धरातल पर पहुंच कर जनसमस्याओं का निस्तारण कराने के दिखावें का शोर ज्यादा करता है जिससे जन समस्यायें गंभीर रूप धारण कर लेती है और उनका निस्तारण असंभव बन जाता है। युवाओं का कहना है समय रहते योगी सरकार ने अधिकारियों पर शिकंजा न कसा तो भाजपा को बडा नुकसान पूरे जिले में उठाना पड़ सकता है। युवाओं ने सीएम योगी से मौत का तालाब बनी सड़क के निर्माण और पानी निकास की पुरजोर मांग की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!