जनपद बदायूं

भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को दिया मौका

Up Namaste

बदायूं। उत्तर प्रदेश में होने वाली राज्यसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आठों नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिसमें बरेली से सांसद रहे संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है वह वर्तमान समय में कॉपरेटिव बैंक की अध्यक्ष हैं।

भाजपा ने सोमवार की दोपहर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बड़ा बदलाव किया है और 8 प्रत्याशियों में सभी नए चेहरे हैं। अच्छा अपना भाजपा ने योगी सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, श्रुति गंगवार, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्णा पांडे, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और रामप्रताप सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। भाजपा के इस दाब से हर कोई हैरान है, हर ओर चर्चा थी कि भाजपा वर्तमान सदस्यों पर भी दांव लगा सकती है लेकिन इसके उलट एकदम नए प्रत्याशियों को लाकर भाजपा ने सब को चौंका दिया है।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की जगह बीजेपी ने धर्मपाल सिंह को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की जगह लोधी समाज से आने वाले योगी सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाकर सब कुछ चौंका दिया है वहीं बरेली के कई बार के सांसद रहे संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर सबको अचरज में डाल दिया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह राजू भैया का विरोध को देखते हुए उनका टिकट काटा गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!