जनपद बदायूं

बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी गौतस्कर, दोनों पैरों में लगी गोली, एक दरोगा भी हुआ घायल

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना अलापुर क्षेत्र में कादरचौक मार्ग पर बीती रात पुलिस और इनामी गौतस्कर की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इनामी गौतस्कर की घेरा बंदी की तब उसने पुलिस पर गोली चला दी जिसके जबाब में पुलिस ने भी चलाई गोली जिसमें इनामी गौतस्कर घायल हो गया। इस दौरान एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने गौतस्कर और दरोगा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

अलापुर पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी गौतस्तर कादरचौक रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली और गौतस्कर जुम्मन को आत्मसमर्पण करने को कहा कि। पुलिस का दावा है कि इस ललकार पर जुम्मन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की जिसमें इनामी गौतस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घायल बदमाश की निशानदेही पर छुरी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने जुम्मन और दरोगा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!