जनपद बदायूं

राज्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Up Namaste

बदायूं। उत्तराखण्ड में हुई भारी बारिस के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग के राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपा रंजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गंगा के एटेना पुल एवं रामगंगा के हजरतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।

यहां राज्यमंत्री को अवगत कराया गया कि कुछ गांवों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे गांवों में नाव एवं खाने.पीने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। जिनके घर बाढ़ में बह गए हैं उनके लिए मुख्यमंत्री आवास की व्यवस्था की जाए। जिनकी फसल बर्बाद हो गई है उस नुकसान का लेखपाल से आंकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण शील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहें। सभी प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता सामग्री त्वरित उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य एवं पशु विभाग की टीम को गांव.गांव में पहुंच कर सक्रिय रहकर कार्य करे। यह प्राथमिकता रहे कि किसी भी प्रकार की जनहानि न होने पाए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!