बरेली

हैसियत प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने को दस हजार की रिश्वत मांग रहा था लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने पहुंचा दिया जेल

Up Namaste

बरेली। थाना सुभाषनगर निवासी एक व्यक्ति से पत्नी के हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल दस हजार रुपया रिश्वत के मांग रहा था। परेशान व्यक्ति ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी जिस पर एंटी करप्शन टीम ने उसे दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच कर जेल का रास्ता दिखा दिया है। रिश्वतखोर लेखपाल के पकड़े जाने से राजस्व विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

बरेली के मौहल्ला सुभाषनगर निवासी भारतेन्द्र सिंह सोनकर पुत्र पृथ्वीराज सिंह सोनकर ने बरेली मंडल के भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी का हैसियत प्रमाण पत्र बनबाने के लिए आवेदन किया था। पीड़ित ने बताया कि हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल महेश कुमार उससे दस हजार रुपया की रिश्वत की मांग कर रहा था और समझाने पर भी नही मान रहा था। परेशान भारतेन्द्र ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की तब टीम ने जांच कराई और लेखपाल को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया।

एंटी करप्शन की टैªप टीम के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने अन्य सदस्यों के सहयोग से पीड़ित को दस हजार रुपया देकर सोमवार की शाम लेखपाल के पास भेजा। बताते हैं कि पीड़ित ने रोजगाार कार्यालय परिसर में जैसे ही लेखपाल को रिश्वत के रुपया दिए तभी टीम के सदस्यों ने उसे दबोच लिया और रिश्वत के दस हजार रुपया भी बरामद कर लिए। टीम ने उसे हिरासत में लेकर बरेली की सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया जहां से उसे कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा। लेखपाल मूल रूप से बांदा जिले का रहने वाला है और वर्तमान समय में बरेली में तैनात है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!