जनपद बदायूं

मथुरा-बरेली सिक्सलेन हाइवे पर अंडरपास रोड निकाले प्रशासन, न निकाला तो होगा आंदोलन

Up Namaste

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना के शहर के चित्रांस नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में बन रहे मथुरा बरेली सिक्सेन हाइवे से लगने वाले गांवों के सम्पर्क मार्ग में अंडरपास रोड नहीं निकलने पर आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा ग्रामीणों की संघर्ष समिति का गठन करके बड़े आंदोलन का किया आगाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाइवे के गांव लौड़ा बहेड़ी जिरौली फूलपुर बुटला बोर्ड गुनौरा बाजीपुर आदि के सम्पर्क मार्ग सिक्सलेन के चलते बंद हो सकते है जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूम कर हाइवे पर आना होगा। इस समस्या को लेकर सभी गांवों के ग्रामीण जिला प्रशासन को ज्ञापन देंगे और अगर समस्या का निदान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!