उझानी

हवन पूजन के उपरांत रामायण पाठ से प्रारंभ हुआ पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम का त्रिदिवसीय उत्सव आज से आरंभ हो गया है। बरेली एवं कासगंज से आये रामायण गायक कलाकारों ने मनमोहक ढंग से श्री रामचरित मानस की चौपाईयां गाते हुए रामायण पाठ का आरंभ किया। कल (आज) पाठ समापन के पश्चात पूर्णाहूति एवं यज्ञ का आयोजन किया जायेगा

हनुमान भक्त हर्षवर्धन राजपूत, समर, पुरुषोत्तम दास, सुनील, जितेंद्र एवं राजेंद्र बाबा ने भगवान श्री राम, माता सीता एवं शेषावतार लक्ष्मण जी का पूजन करके मंगलाचरण के पश्चात श्री रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ कराया बरेली से आये वेदपाठी विप्रों ने वेदों के मंत्रों की ध्वनि से समस्त देवताओं का आ वाहन किया। बरेली एवं कासगंज से पधारे रामायण पाठ के विद्वानों ने संगीतमय और लयबद्ध तरीके से चौपाईयां पढ कर सभी भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नगर के हनुमान भक्तों के अलावा संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति मंदिर प्रांगण में रही

Leave a Reply

error: Content is protected !!