उझानी(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ‘स्पेशल ब्लैसिंग डे’ का आयोजन किया गया। एक दिवस के आयोजन का उद्देश्य, परीक्षा पूर्व परीक्षार्थियों में आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाना था। उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी दी तथा इन दिनों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा।
प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट ने प्रश्न हल करने तथा उत्तर पुस्तिका प्रविष्टि के संदर्भ में बताया। आपने माइंडसेट की बात की तथा मोबाइल से दूरी बनाए रखने को कहा। कक्षा 10 के सभी विषयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रश्न पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधन तंत्र ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या व शिक्षक व शिक्षिकाओं ने परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया।





