उझानी

अपनी मेहनत का परिणाम पाकर खुशी से झूमे, APS के विद्यार्थी, हुए पुरस्कृत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा नौ और 11 का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। साल भर की मेहनत का शानदार परिणाम देख विद्यार्थी झूम उठे और शिक्षकों के साथ मौजूद अभिभावकों से आशीर्वाद लिया। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि आगामी वर्ष की बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।

स्कूल परिसर में आयोजित कक्षा नौ और 11 का वार्षिक परीक्षाफल समारोह का शुभारंभ निदेशक निलांशु अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र की पूजा अर्चना करके कराया। इसके उपरांत विद्यार्थियों को उनके परिणाम की जानकारी दी गई जिस पर सभी विद्यार्थी खुशी से झूमने लगे। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वरीयता सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर पालिका की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल के अलावा निदेशक निलांशु अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल ने कक्षा नौ एवं 11 के ए से एफ तक के विद्यार्थियों को प्रोग्रेस कार्ड, एप्रिसिएशन आवार्ड आफ एकेडमिक एक्सीलंेस और सर्टिफिकेट आफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमल कृष्ण अग्रवाल और निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि पासआउट विद्यार्थियों की आगामी वर्ष बोर्ड परीक्षा होनी है और इसलिए अभी से तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में अध्यापकों द्वारा पढ़ाएं गए विषयों का अध्धयन विद्यार्थियों को घर पर आवश्यक रूप से करना चाहिए तभी वह शिक्षा के उच्च स्तर पर आसानी से पहुंच सकेगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने स्कूल की योजनाओं को बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक शिक्षा ही विद्यार्थियों की आधारशिला है। इस अवसर पर रचना यादव, मनोज सक्सेना, अर्चना पांडेय समेत अभिभावक मौजूद रहे। संचालन प्रांजल शर्मा ने किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!