उझानी

ARTO बदायूं ने एक फिर से तोड़ी आचरण की मर्यादा, वीडियों बना रहे व्यक्ति का फेंका मोबाइल

Up Namaste

बदायूं। एआरटीओ हरिओम का अमर्यादित आचरण एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार खराब आचरण एआरटीओ ने उझानी में किया है जहां ताजा बनी सड़क पर कार चढ़ाने से नागरिकों ने रोका तो वह तू तड़ाक पर उतर आए जिसका नागरिकों ने एआरटीओ जोरदार तरीके से विरोध किया, इस बीच कार से उतरे हरिओम ने वीडियो बना रहे व्यक्ति के मोबाइल पर हाथ मार कर नीचे गिरा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

एआरटीओ हरिओम किसी स्कूल में प्रतिभाग करने शनिवार को उझानी पहुंचे और बहादुरगंज इलाके में उनकी कार ताजा बनी सड़क पर चढ़ गई तब मौजूद नागरिकों ने उन्हें रोका लेकिन इस पर एआरटीओ और उनके कर्मी अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए तू तड़ाक पर उतर आए जिसका नागरिकों ने जोरदार विरोध किया। बताते है नागरिकों से तीखी नोंकझोक पर कर से उतरे एआरटीओ हरिओम ने कार से उतर कर नागरिकों पर रौब झाडते हुए आए और फिर वीडियो बना रहे एक व्यक्ति के मोबाइल पर हाथ मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद कुछ नागरिकों के हस्तक्षेप के मामला रफा दफा किया गया।

यहां बताते चले अभी दो दिन पूर्व एआरटीओ का पत्रकारों के साथ अमर्यादित आचरण और भाषा का वीडियो वायरल हुआ था। नागरिकों का कहना है कि जिला प्रशासन को उनके आचरण पर लगाम लगानी चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!