अपराधउझानी

उझानी के मुख्य बाजार स्थित सर्राफ की दुकान में चोरी का प्रयास, रंगे हाथों पकड़ा गया एक चोर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर में बीती आधी रात चोरों ने स्टेशन रोड के मुख्य बाजार स्थित एक सराफा दुकान की ऊपरी मंजिल की दीवार काट कर चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर सफल हो पाए उससे पहले नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की घेराबंदी कर ली जिससे एक चोर को रंगे हाथों पड़कर उससे कुछ दीवार काटने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस चोर से पूछताछ में जुट गई है।

नगर के श्री नारायणगंज निवासी राकेश जिंदल की स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार में सर्राफे की दुकान है बीती आधी रात कुछ चोर इसी तरह दुकान की छत पर चढ़ गए। चोरों ने इस दौरान आसपास के रहने वाले नागरिकों के जीने की किबाड़ की कुंडी बाहर से लगा दी। बताते हैं कि चोरों ने उपरी मंजिल की दीवार को काटना शुरु जिस पर हुई तेज आवाजों के कारण जागे आसपास के नागरिकों को शक हुआ तब उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी जिस पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। बताते हैं कि पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक चोर ही पकड़ में आ पाया।

बताते हैं कि नागरिकों ने चोर की मजम्मत की। पुलिस में चोर से जानकारी ली तो बताया कि वह झांसी का रहने वाला है इसके पुलिस उसे हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से दीवार काटने की औजार बरामद किए। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर के अन्य साथी भी रहे होंगे जो पुलिस और पब्लिक को देखकर भागने में कामयाब हो गए होंगे। चोरी की वारदात को चोर अंजाम देने में सफल हो जाते तो एक बड़ा नुकसान सर्राफा कारोबारी को उठाना पड़ सकता था पुलिस चोर से पूछताछ कर उसके साथियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। थाने में चोर ने अपना नाम ब्रजेश पुत्र लक्ष्मण निवासी बदायूं शहर के मौहल्ला नेकपुर बताया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
अभिनव सक्सेना

Leave a Reply

error: Content is protected !!