बदायूं। जिले की उसहैत पुलिस की बुधवार की रात एक फरार बदमाश से मुठभेड़ हो गई जिस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की दी जिसके जबाब में पुलिस ने फायरिंग की जिससे एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और फिर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उसहैत थाना के एसएचओ बुधवार की रात अपने हमराह के साथ ककराला-सरनमई रोड पर वाहन चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा और पुलिस को देख कर बच कर अंधेरे से होकर निकलने लगा तभी पुलिस ने उसे रूकने को कहा मगर वह भागने का प्रयास करने लगा और फिर खुद का घिरा देख उसने पुलिस पर फायर झोंक दिए जिस पर पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिसके चलते एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह नीचे गिर गया फिर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जें से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश पर दो दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है।
यहां बताते चले कि गत छह फरवरी को उसहैत पुलिस ने कादरचौक मार्ग के सरेली मोड़ पर कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी जिसमें अब्दुल जहीर नामक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया था जबकि दातागंज थाने के गांव चंदोखा निवासी रमेश फरार हो गया था जिसे पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में लगड़ा बना कर जिला अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि इलाज के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।





