उझानी

बरेली के युवक ने पत्नी की विदा न करने पर खाया विषाक्त पदार्थ, मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

बदायूं। बरेली के एक युवक ने अपनी पत्नी की विदा न करने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लाए गए युवक को इलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है।

बरेली जिले के थाना बिसारतगंज के गांव मलगांव निवासी सुरेन्द्र सिंह अपनी विवाहित पुत्री निशा के साथ उझानी के गांव बरसुआ निवासी प्रमोद कुमार के घर शुक्रवार को आया था। सुरेन्द्र ने बताया कि उसका दामाद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी रोहित पुत्र रवेन्द्र भी उसके साढ़ू प्रमोद के घर पहुंच गया और उसकी बेटी निशा को उसके साथ भेजने की जिद करने लगा जिस पर उसने कहा कि वह अपने माता पिता को बुला कर लाए।

सुरेन्द्र ने बताया कि उसका दामाद रोहित शनिवार की सुबह घर से वापस चला गया। उसने बताया कि वह अपने साढ़ू के साथ उसके खेत पर गया हुआ था इसी दौरान रोहित भी वहां पहुंच गया और विदा की बात कही और मना करने पर उसने कहा कि वह विषाक्त पदार्थ खाकर आया है, इतना कह कर जमीन पर गिर पड़ा जिससे मौजूद लोगों के होश उड़ गए और वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया।

सुरेन्द्र ने बताया कि उसने अपनी बेटी निशा की शादी तीन साल पहले रोहित के साथ की थी। दोंनो के एक बेटी भी है। उसने बताया गत एक साल से उसकी बेटी मायके में रह रही है और उसका अपने पति रोहित से अदालत में वाद भी लम्बित है इसके बाबजूद रोहित निशा को अपने साथ ले जाने की जिद कर रह था। फिलहाल रोहित की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!