जनपद बदायूं

बिसौली के पत्रकार आईएम खान कौमी एकता और सौहार्द क्षेत्र में योगदान के लिए हुए सम्मानित

Up Namaste

बदायूं। जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्य बिसौली निवासी पत्रकार आई एम खान को कौमी एकता, शांति एवं सौहार्द के क्षेत्र में अप्रितम योगदान के लिए पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया है। नगर निवासी आई एम खान को यह पुरस्कार मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा द्वारा आयोजित दस्तार बन्दी एवं पुरस्कार समारोह में मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अशरफी, जलसे के मुख्य अतिथि मुफ्ती नाजिम एहसानी मुरादाबाद, कारी जमशेद आलम अशरफी मुरादाबाद, मौलाना अरकम रजा नूरी व शायर ए इस्लाम कारी जुनैद जामी झारखंड के द्वारा प्रदान किया गया।

इस मौके पर हाफिज शरीफ रजा जामी, कारी अखलाक रजा उबैसी, कारी शादाब रजा उवैसी, हाफिज मजहर खान, हाफिज अब्दुल हक, कारी अब्दुल गफ्फार मदररिस मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा, कमेटी के सदर इरशाद खां, चांद मंसूरी, शफी मो. इसहाक सैफी, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!