जनपद बदायूं

बुधवार से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं तैयारियों में जुटे केन्द्र व्यवस्थापक

Up Namaste

बदायूं। जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई के साथ निर्वाध बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों, वॉइस रिकॉर्डर को भी परखा गया, ताकि भयमुक्त वातावरण में परीक्षार्थी परीक्षा दे सकें। केंद्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि केंद्र पर हाई स्कूल के 505 तथा इंटरमीडिएट के 471 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा कक्ष में न्यूनतम दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती अनिवार्य की गई है, जिसमें एक बाहरी विद्यालय से तथा एक सम्बंधित केन्द्र से होगा। इसके अलावा प्रत्येक पांच कमरों पर एक मोचक की व्यवस्था भी की जाएगी। शासन की मंशानुरूप निष्पक्ष एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस दौरान बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक विष्णुकांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, परीक्षा सह प्रभारी हरदीप सिंह, आंतरिक सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी, राजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!