बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला के समीप हाइवे किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक की पहचान कासगंज शहर के निवासी के रुप में हुई है।
उझानी थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास बरेली मथुरा हाइवे किनारे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता न मिल सकी इसके बाद पुलिस ने शव की जामा तलाशी ली तो उसके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कासगंज जिले के शहर के मौहल्ला नाथूराम खरंजा देवीदास निवासी केशव रस्तोगी पुत्र विनय रस्तोगी के रुप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस की सूचना पर परिवार में चीत्कार मच गई और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक के पिता विनय रस्तोगी ने बताया कि बदायूं में रहने वाले केशव के चाचा अनुज रस्ताोगी का निधन हो गया था जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केशव बीती शाम साढ़े सात बजे घर से निकला। पिता ने बताया कि रात लगभग 11.21 पर केशव का फोन आया जिस में वह कह रहा था कि उसे किसी ने शराब पिला दी है जिससे उसे नशा हो गया है और वह उसे जाकर घर ले जाएं पिता विनय ने बताया कि वह केशव की बताएं पते पर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला और इसके बाद वह पूरी रात केशव को तलाशते रहे लेकिन उसका कोई पता ना चला। उन्होंने बताया कि आज सुबह उझानी पुलिस का फोन आया तब पता चला की केशव की लाश उझानी क्षेत्र में मिली है पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन से उसकी मौत होने की बात कह रही है जबकि केशव बदायूं जाने के लिए बस से निकला था तो उसकी लाश हाईवे किनारे कैसे पहुंच गई और दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है।





