उझानी

बुधवार की सुबह नाले में पड़ा मिला पल्लेदार का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। नगर में बुधवार की सुबह पंखा रोड स्थित नाले में पड़ा एक वृद्ध का शव देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकलवाया तब मृतक की शिनाख्त बेनीनगला गांव निवासी के रूप में हुई। मृतक पल्लेदारी करता था।

बुधवार की सुबह पंखा रोड पर जब चहल पहल हुई तब कालेज फील्ड गेट के सामने नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी देख लोगों में सनसनी फैल गई। नागरिकों इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस ने नाले में पड़े शव को बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी शिनाख्त बेनीनगला गांव निवासी 60 वर्षीय सेवाराम यादव पुत्र नबाब सिंह के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके घर सूचना दी।

सेबाराम की मौत की सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में किसी तरह मंगलवार की रात नाले में गिर गया होगा। बताते है हादसे के वक्त आसपास किसी के न होने के कारण सेबाराम पूरी रात नाले में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!