उझानी

ब्राहम्मण समाज ने धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)( अभिनव सक्सेना)। नगर में ब्रह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम की बैंडबाजों संग भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने प्रभु परशुराम का पूजन कर किया। शोभायात्रा के समापन पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के वयोवृद्ध और मेधावियों को सम्मानित किया गया।

रविवार की शाम भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बाजार कला बिहारी मंदिर से पूजा आरती के साथ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा बड़ी माता मंदिर, खेड़ापति तिराहा, किलाखेडा मोहल्ले से बिल्सी रोड, घंटाघर चौराहा, पंचमुखी हनुमान मंदिर रेलवे रोड, लिंक रोड, पंजाबी कालोनी होती हुई भगवान दास पैलेस पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा भगवान परशुराम की झांकी सहित देवी देवताओं की झांकिया शामिल रहीं। काली का अखाड़ा अपना करतव दिखा रहा था, जिसे देखने को लोग उत्साहित दिखे। वहीं समाज सेवी मुकेश शर्मा, किशनचंद शर्मा की ओर से जगह-जगह शीतल जल और शर्वत की व्यवस्था की गई। भगवान परशुराम राम के अनुयाईयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा सकुशल सपन्न होने पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने सभी सहयोगियो का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कल्लू शर्मा, सभासद अवनीश शर्मा, राममोहन शर्मा, अपार शर्मा, त्रिलोकी नाथ बांगडा, मोहित राज, विवेक उपाध्याय, शिवम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!