जनपद बदायूं

एचपीसीएल अधिकारियों के हत्यारोपी की दुकानों पर गरजा बुलडोजर, परिवार के शस्त्र लायसंस होंगे निरस्त

Up Namaste

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी मैं अवैध रूप से बनी दोहरे हत्याकांड के आरोपी की 11 दुकानों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। प्रशासन ने हत्या आरोपी अजय के परिवार के सदस्यों के नाम जारी सत लाइसेंस को भी निरस्त करने का निर्णय लिया है साथ ही अवैध रूप से बनाई गई 53 दुकानों को भी खाली कराया जा रहा है।

मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव सैंजनी पहुंचे जहां एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या करने वाले अजय प्रताप की अवैध रूप से बनी 11 दुकानों पर बुलडोजर की कार्यवाही शुरू की और देखते ही देखते गज बुलडोजरों में अवैध रूप से बनी दुकानों को नेस्तनाबूद करके मिट्टी में मिला दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पीएससी और पुलिस बल तैनात रहा प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही के दौरान आवा गमन को बंद कर दिया था। इसके अलावा हत्या आरोपी की अवैध रूप से बनी चार दर्जन से अधिक दुकानों को भी खाली कराया जा रहा है ताकि उन्हें भी जमींदोज किया जा सके।

बुलडोजर कार्यवाही दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में चली। प्रशासन हत्या आरोपी की और अवैध संपत्तियों को खंगाल रहा है। हत्या आरोपी अजय के परिवार जनों के नाम जारी शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

यहां बताते चलें कि गांव सैंजनी निवासी अजय प्रताप ने बीते दिनों हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बायोगैस प्लांट के अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा पर फायरिंग दोनों को मौत के घाट उतार दिया था इसके बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी दोनों अधिकारियों की हत्या के बाद एसपी पर ठाकुर बात का आप एक मृतक की मां ने लगाया इसके बाद शासन ने एसएसपी को हटाकर उनके स्थान पर कासगंज जिले की एसपी अंकित शर्मा को बदायूं में प्रोन्नत कर एसएसपी के पद पर तैनात किया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!