उझानी

कार बनी कालः उझानी क्षेत्र में बदायूं बिल्सी मार्ग पर सड़क हादसों में दो बाइक सवार समेत तीन की मौत

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बिल्सी-बदायूं मार्ग पर तेज गति की कार ने एक अधेड़ को रौंदने के साथ बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सीधी दूसरी बाइक से जा टकराई जिसके परिणाम स्वरूप तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।

हादसा रविवार की शाम करीब छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बदायूं की ओर से आ रही एक तेज गति की अनियंत्रित कार ने उझानी क्षेत्र के गांव बरायमयखेड़ा के समीप रोशन नगर के रहने वाले 50 वर्षीय बदलू पुत्र अहमद नवी को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदलू खेत से वापस अपने घर लौट रहा था इसी दौरान सड़क पार करते वक्त कार ने अपनी चपेट में ले लिया। बताते हैं कि इसी कार ने लउआ मोड़ पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे उक्त बाइक दूसरी बाइक से जा टकराई। दोनों बाइकों की टक्कर में बाइक चला रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक चालकों की पहचान मुकेश पुत्र सत्यपाल निवासी गांव करतौली थाना भमोरा जनपद बरेली और दूसरे की पहचान विशाल पुत्र प्रमोद निवासी गांव लउआ थाना उझानी का रहने वाला है। मृतक मुकेश बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दबिहारी निवासी अपने बहनोई मदनलाल के साथ बाइक से बहन के घर जा रहा था कि हादसे का शिकार हो मौत की नींद सो गया। बताते हैं कि हादसों को अंजाम देने के बाद कार चालक मय कार के मौके से भागने में कामयाब हो गया। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने भी कार को पकड़ने का प्रयास किया मगर सफल न हो सके। एक साथ तीन लोगों की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जबकि तीनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। एक साथ तीन मौतों से परिजनों में कोहराम और चीत्कार मची हुई है। इस मामले में उझानी थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है जबकि दो बाइकें आपस में टकराई है जिससे तीन मौते हुई है।

अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!