उझानी

कासगंज के प्रेमी युगल ने कछला गंगा तट पर पहुंच कर खाया जहर, परिजन कर रहे थे प्रेम प्रसंग का विरोध

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र निवासी नाबालिग प्रेमी युगल ने परिजनों के विरोध के परिणाम स्वरूप कछला स्थित गंगा तट पर पहुंच कर कीड़े मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। जब दोनों अचेत हो गए तब घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को उझानी अस्पताल भेजा जहां से दोनों की हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। इलाज के दौरान भी प्रेमी युगल ने कहा कि वह एक दूसरे से अलग नही रह सकते है।

गुरूवार की शाम करीब छह बजे कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र का एक नाबालिग प्रेमी युगल अपने घर को छोड़ कर मरने के इरादे से निकल पड़े। किशोर की माने तब उसने अपने क्षेत्र से कीड़े मारने वाली दवा खरीदी और फिर कछला स्थित गंगा घाट पर पहुंच गए। दोनों काफी देर तक पुल पर टहलते रहे फिर घाट पर पहुंच कर दोनों ने दवा का सेवन कर लिया। बताते हैं कि जब दोनों बेहोश होकर गिर पड़े तब घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों का ध्यान दोनों की ओर गया फिर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि इस बीच किसी तरह से सूचना पाकर उनका एक रिश्तेदार भी वहां पहुंच गया तब दोनों को उझानी सीएचसी भेजा गया। बताते हैं कि अस्पताल में डाक्टर ने दोनों की हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज इलाज के लिए रैफर कर दिया।

बताते हैं कि दोनों में पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका विरोध दोनों के परिजन करते थे। परिजनों के विरोध के चलते दोनांे ने अपना घर छोड़ कर आत्मघाती कदम उठा लिया गनीमत रही कि घाट पर लोगों की नजर पड़ गई और दोनों को समय पर इलाज मिल गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!