बदायूं। जिले के थाना सहसवान क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तेज गति की बाइक ने साइकिल सवार ग्रामीण को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के समीप खेत से साइकिल द्वारा घर जा रहे एक ग्रामीण 62 वर्षीय वीरपाल पुत्र बाबूराम को तेज गति की बाइक में टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप वीरपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हप्सी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सहसवान अस्पताल भेजा जहां से विकास पुत्र कल्लू निवासी सुरजनपुर और पूजा पत्नी अमित की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने वीरपाल की सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों को जब इस सूचना मिली तो वह चीत्कार कर उठे और सहसवान अस्पताल पहुंच गए।






