जनपद बदायूं

कादरचौक के गांव गुलाबगंज गनियाई के गलियारों में भरा गंदा पानी, गिर कर घायल हो रहे है वाहन सवार

Up Namaste

बदायूं। ब्लाक कादरचौक के गांव गुलाबगंज गनियाई की गलियों में ग्राम प्रधान की लाहपरवाही और सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न किए जाने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है जिससे आवागमन बाधित बना हुआ है। गंदे पानी के चलते गलियों में बने गड्ढें वाहन चालकों को मुसीबत बने हुए है और वह इसमें गिर कर चुटैल तक हो रहे है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने जिलाधिकारी से गांव के गलियारों की तत्कार मरम्मत कराने और गंदे पानी का जमाव रोकने के लिए सफाई कार्य सुचारू कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेता सत्यवीर यादव ने बताया कि गांव निवासी महावीर सिंह के घर के सामने तिराहें पर ग्राम प्रधान की लाहपरवाही के चलते सम्पर्क मार्ग से गांव के अंदर जाने वाला गलियारा उबड़-खाबड़ हो चुका है वही सफाई कर्मियों द्वारा नालियों आदि की साफ सफाई सही तरीके से न किए जाने के परिणाम स्वरूप गंदा पानी खराब हो चुके गलियारें में एकत्र हो रहा है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। श्री यादव ने बताया कि पैदल राहगीर जैसे तैसे निकल जाते हैं लेकिन वाहन सवार अक्सर गंदे पानी में गिर कर चुटैल हो जाते है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाइक सवार वर्तन विक्रेता गंदे पानी में गिर मामूली चुटैल हो गया वही उसके नये वर्तन गंदे पानी मंे गिर कर खराब हो गए। कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए मार्ग निर्माण की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!