उझानी

किन्नरों का आपसी विवादः एक किन्नर की बहन की अश्लील फोटो बना कर दी वायरल, रज्जों किन्नर पर लगे है आरोप

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। पिछले काफी समय से किन्नरों में नेग उगाही का चल रहा विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। इसी विवाद में एक किन्नर की बहन की फोटो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। पीड़ित ने फोटो बना कर वायरल करने का आरोप कुंवरगांव के किन्नर रज्जो उर्फ यशपाल पर लगाते हुए एसएसपी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरघटना की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि उसका एक भाई पिछले काफी समय से किन्नर बन चुका है और वह अन्य किन्नरों के साथ उझानी, कछला, मुजरिया, बिल्सी आदि स्थानों से बधाई मांगता है इसी को लेकर कुंवरगांव निवासी किन्नर रज्जों उर्फ यशपाल उसके किन्नर भाई से रंजिश मानता है लेकिन उसका इस विवाद और रंजिश से कोई लेना देना नही है।

पीड़ित का कहना है कि उसके फोटो फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उठा कर रज्जों किन्नर ने गंदे आडियों और आपत्तिजनक व अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है। महिला ने बताया कि जब उसके अश्लील फोटो वायरल हुए तब उसके पति ने एसएसपी को पत्र भेज कर रज्जों किन्नर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पति का कहना है कि रज्जों उसकी पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!