जनपद बदायूं

डीएम ने मत्स्य पालन तालाब का किया निरीक्षण

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत निर्मित इकरी के तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालन हेतु तालाबों का निरीक्षण किया।

ग्राम इकरी में जिया.उल.हक द्वारा अवगत कराया कि इकरी में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। डीएम ने मत्स्य पालन के संबंध में विस्तार से तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे मत्स्य पालन कार्य की सराहना की। विभिन्न प्रकार की मछलियों की प्रजाति पंगैसियस, कतला, रोह, नैन व रूप चंदा मछली के पालन के सम्बन्ध में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक मत्स्य शाह हसन जैदी, अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!