जनपद बदायूं

गौवंश के शव को नोंच रहे हैं कुत्ते, प्रशासन बना हुआ लाहपरवाह

Up Namaste

बदायूं। बिसौली क्षेत्र के एक गांव की सड़क किनारे पड़े गौवंश के शव को कुत्ते और जंगली जानवर नोचते नजर आते हैं, जो बेहद दर्दनाक और शर्मनाक दृश्य है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। रविवार को दवतोरी रोड स्थित निकटवर्ती गांव बंजरिया में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव की मुख्य सड़क पर पिछले दो दिनों से एक गौवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक न तो उसका पोस्टमार्टम कराया गया और न ही अंतिम संस्कार। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रधान को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति यह है कि आवारा कुत्ते शव को नोच रहे हैं, जिससे पूरे गांव में दुर्गंध फैल रही है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमी ने बदायूं पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ट्वीट किया है। उल्लेखनीय है कि बंजरिया ग्राम पंचायत में बनी गौशाला में 50 गौवंश रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में केवल 14 ही गौवंश मौजूद बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद दर्जनों गौवंश सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!