उझानी

सरसौता मेले में प्रशासनिक लाहपरवाही के चलते कुण्ड के गंदे पानी में स्नान को मजबूर हुए श्रद्धालु

Up Namaste

सहसवान,(बदायूं)। होली के पर्व पर आमलकी एकादशी पर सहसवान क्षेत्र में लगने वाले सरसोता मेले में मेला प्रबंधक एवं प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के चलते अव्यवस्थायें हावी रहीं जिससे जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भावनायें आहत हुईं वहीं दूसरी ओर कुछ श्रद्धालु सरसोता कुण्ड के गंदे पानी में स्नान करने को मजबूर दिखाई दिए।

एकादशी के शुभ अवसर सहसवान क्षेत्र में सरसोता पर प्रत्येक बर्ष मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे सहसवान क्षेत्र के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं और सरसोता कुण्ड में स्नान करते हैं किंतु मेला प्रबंधक एवं प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के चलते मोटर खराब होने से आज सरसोता कुण्ड में पानी नहीं भरा गया जलव्हीन कुण्ड को देख मेले में पहुंचने वालों की भावनायें आहत हुईं कुछ श्रद्धालु कुण्ड के गंदे पानी में स्नान कर आस्था को बनाये रखने क प्रयास करते नजर आ रहे थे।

यहां बताते चलें कि दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु आमलकी (रंग भरी) एकादशी के मौके पर सहसवान के सरसोता मेले में पहुंचते हैं। जहां मौजूद सरसोता कुण्ड में भाव पूर्ण डुबकी लगा कर मन्नत मांगते हैं और बाद में मेले का लुफ्त उठाते हैं। बताते हैं कि मेले के इतिहास में यह पहला मौका है कि सरसोता कुण्ड जलव्हीन है कुण्ड मे थोडा सा पानी मौजूद है वह भी गंदा पानी है पानी की मोटर खराब की खराबी के चलते लोग उसमें स्नान नहीं कर पाए और वहीं कुछ लोग गंदे पानी में ही स्नान करते नजर आए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!