उझानी

रंजिशन बुजुर्ग महिला और उसकी बहू को ग्रामीण युवकों ने रास्ते में घेर कर पीटा, घायल, पुलिस को दी तहरीर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है।

गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी।

रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!