उझानी

उझानी में गिरने के कगार पर पहुंचा बिजली पोल, बिजली विभाग है मौन और है हादसे का इंतजार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के गंजशहीदा इलाके में एक बिजली का पोल नीचे से गलने के कारण गिरने के कगार पर पहुंच गया है इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बिजली का पोल बदलने के बजाय हादसे का इंतजार करने में लगे हुए है।

महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान के पीछे वाले मार्ग पर कई मौहल्लों के लोग आवागमन करते है साथ ही भारी वाहन भी यहां बने गोदामों तक आते है। इस मार्ग पर एक बिजली का पोल नीचे से गलने के चलते गिरने के कगार पर पहुंच गया है जिसे बिजली विभाग द्वारा न तो सही कराया जा रहा है और न ही उसे बदलवाया जा रहा है। यहां से गुजरने वाले नागरिकों का कहना है कि जब भी वह इस मार्ग से गुजरते है तो उन्हें हादसे का डर सताता रहता है। नागरिकों का कहना है बिजली विभाग के अधिकारी गिरते पोल का बदलवाने की जहमत नही उठाना चाह रहे है।

वरिष्ठ समाजसेवी और भाकियू नेता आसिम उमर ने बताया कि वह गिरते खम्बे का फोटो जेई के पास भेज चुके है इसके बाद भी इसे सही नही कराया जा रहा है। उनका कहना है कि शायद बिजली विभाग को हादसे का इंतजार हो रहा है तभी वह गिरते पोल का बदलवाएंगा। श्री उमर ने बताया कि अगर पोल गिरा तो खेल मैदान की दर्शक दीर्धा को भी नुकसान हो सकता है। इस मामले में जानकारी करने पर जेई अविनाश कुमार ने बताया कि ठेकेदार को बता दिया गया है और अगर उसने पोल नही बदला है तो वह बात करके जल्द पोल को बदलवा या सही करा देंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!