बदायूं। जिले भर में 102 और 108 एम्बुलेंस के ईएमटी पायलट और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में ईएमटी दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सीएमओ डाक्टर मोहन झा ने सभी पायलटो एवं स्टाफ की खुले मन से सराहना की और उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व मंे 102 और 108 एम्बुलेंस पर तैनात कर्मी और पायलटों ने जिला अस्पताल में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ ईएमटी दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी ने केक काट कर खुशियां बांटी। इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि एंबुलेंस पर तैनात सभी कर्मी बिना किसी भेदभाव के अच्छे कार्य कर लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पहुंचे सीएमओ डाक्टर मोहन झा ने एंबुलेंस कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सीएमाओ ने कहा कि किसी व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए समय पर इलाज मिल जाए इससे अच्छा कोई और कार्य नही हो सकता है। इस अवसर पर अभिषेक पांडे, नितीश राय, सूर्य प्रताप, प्रेमशंकर और सभी ईएमटी पायलट मौजूद रहे।





