उझानी(बदायूं)। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम के त्रिदिवसीय उत्सव के दूसरे दिन भक्तों ने यज्ञ भगवान को साक्षी मान पूर्णाहुति के साथ श्री रामचरित मानस पाठ का विधिवत समापन कराया। शाम को मंदिर पर महाआरती आयोजित की गई।
बरेली क्षेत्र से आये वेदपाठी विप्रों ने वेदमत्रों और श्री रामचरित मानस की चौपाईयों से यज्ञाहुतियां लगवा कर देवाधिदेव महादेव, प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण सहित बाबा हनुमान एवं ब्रह्मदेव महाराज को आहुतियां समर्पित की। हवन में भक्तों ने पूर्णाहूति के साथ ईश्वर से देश की खुशहाली की प्रार्थना की। शाम को संकट मोचन की महाआरती आहूत हुई। आरती के समापन पर प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर नीलांशू अग्रवाल, नमन, हिमांशु, नितिन साहू, जीतू मेंहदीरत्ता के अलावा तमाम राम भक्त मौजूद रहे।





