उझानी(बदायूं)। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रौली में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां खेत की जुताई के लिए ले गए ट्रैक्टर और रोटावेटर की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई उसकी मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।
उझानी के गांव रौली निवासी 50 वर्षीय ‘किसान नेक्सू पुत्र फतेह ने मंगलवार की सुबह अपने खेत की जुताई कराने के लिए गांव जमरोली निवासी अमर सिंह का ट्रैक्टर मय रोटावेटर अपने खेत पर किराए पर बुलाया था। बताते हैं कि खेत जुताई से पूर्व किसान नेकसू रोटावेटर के नीचे से कुछ निकल रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने रोटावेटर नीचे गिरा दिया और ट्रैक्टर चला कर खेत की जुताई शुरू कर दी। बताते हैं कि हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर तेज गति का साउंड बज रहा था जिससे चालक को किसान की चीखें सुनाई नहीं दी।
बताते हैं कि हादसे के दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने ट्रैक्टर रुकवा कर रोटावेटर में फंसे किसान को बाहर निकाला और उसे लेकर CHC उझानी पहुंचे जहां डॉक्टर ने किस को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पुलिस ने किस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





