बदायूं। शनिवार की दोपहर दहेमू के जंगल में अचानक आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने कछला पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची फायर दमकल विभाग की टीम को बुला लिया तब टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बड़ी संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए। जंगल में आग की सूचना वन विभाग को भी दी गई लेकिन वन विभाग को कोई भी कर्मचारी मौके नही पहुंचा
बताया जा रहा है कि बरेली मथुरा हाइवे स्थित उझानी ब्लाक के गांव दहेमू के जंगल में आज दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की जब लपटें निकलनी शुरू हुई तब खेतों पर काम कर रहे किसानों को आगजनी की जानकारी हुई, इस पर किसानों ने कछला चौकी पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने वन विभाग को भी सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आग बुझने तक वन विभाग कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंच सका। किसानों का कहना है कि अगर दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू नही पाते तो यह आग उनके खेतों तक पहुंच जाती जिससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ता। संभावना जताई जा रही है कि आग किसी ने बीड़ी आदि पीकर फंेक दी होगी जिससे आग लग गई।




