उझानी

उझानी में मोबाईल वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की हुई जांच, 11 नमूने हुए फेल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्रशेखर मिश्र ने एफ.एस.डब्लू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) मोबाईल वैन को उझानी भेजा। नगर में खाद्य विभाग की टीम के अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस की देखरेख में खाद्य पदार्थों की जॉच की। टीम के लोगों ने 36 खाद्य पदार्थ जिसमें बर्फी, अचार, चना, पानी, जीरा छेना मिठाई, दूध, घी, नमक, मिर्च पाउडर, लड्डू, बेसन, नमक, किसमिस, दाल, हल्दी पाउडर, तेल, काजू बर्फी, मैंदा, दही आदि की जॉच की।

बताते हैं कि 25 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाये गये तथा 11 खाद्य पदार्थों के नमूने के मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा उपभोक्ताओं में एफ.एस.डब्लू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) के प्रति उत्साह दिखाया गया तथा सरकार के इस कार्य को लोगों द्वारा स्वागत किया गया, खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा बिक्री किये जा रहे खाद्य पदार्थों की जॉच कराया गया और सरकार के इस पहल की प्रशंसा की गयी। सरकार के इस कार्य द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता तथा उपभोक्ताओं में मिलावट के प्रति जागरूकता पैदा होगी। मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन दोस्त एवं देवकान्त शामिल रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!