बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने रामनगर के कोच केयर सेंटर और स्टेशन का किया निरीक्षण

Up Namaste

बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी शाखा अधिकारियों के साथ रामनगर स्थित कोच केयर सेन्टर और रेलवे स्टेशन का गहन संरक्षा निरीक्षण किया।

महाप्रबंधक ने कोचिंग केयर सेंटर पर सी.बी.सी.गेज बॉक्स, पोल व्हील सिम्युलेटर, सी.बी.सी.पॉपुलर गेज, बफर हाइट गेज सी.बी.सी., हैंड ब्रेक इंडिकेटर, 3 प्वाइंटर व्हील, डायमीटर गेज विनर अल्ट्रासोनिक थिकनेस गेज आदि यंत्रों की कार्यप्रणालियों के बारे में अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से पूछा एवं इनसे संबंधित संरक्षा जानकारियों को साझा किया। इसके बाद उन्होंने फिटर रूम, मशीन रूम, स्क्रैप रूम, बायो टॉयलेट लैब, मैकेनाइज्ड क्लीनिंग तथा बायो टॉयलेट अनुरक्षण रूम का निरीक्षण किया। वाशिंग पिट निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी की खपत को कम करने का निर्देश दिया। रोलिंग पॉइंट पर कार्यरत कर्मचारी से संरक्षा के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पूछा तथा ड्यूटी के समय सभी पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये गये रामनगर स्टेशन का निरीक्षण कर यहाँ पर किए गए विकास कार्याे के प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों हेतु उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष तथा दिव्यांगजनों के लिए सहयोग बूथ एवं पुनर्विकसित किए गए आरक्षण भवन का भी गहन निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने रामनगर स्टेशन के स्टेशन पैनल कक्ष एवं संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण कर संरक्षित परिचालनिक सुविधाओं का संज्ञान लिया। ज्ञातव्य हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की आधुनिक सुख सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रामनगर स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!