उझानी, (बदायूं)। देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराने से पूर्व नगर में भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। पूजा-अर्चना व वेद मंत्रोच्चार के साथ मंदिर गर्भ ग्रह में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
नगर के मोहल्ला अहिरटोला स्थित बड़े महादेव मंदिर पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई सोमवार को प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के बड़े महादेव मंदिर से प्रतिमाओं की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित दर्जनों श्रद्धालु गण महिला व पुरुष बैंड बाजों की अगवानी में भगवान के रथ के पीछे-पीछे जयघोष के साथ शामिल हुए। देव प्रतिमा की शोभा यात्रा वापस बड़े महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बिल्सी रोड़, साहूकारा, बिहारी जी मन्दिर, ठंडा तिराहा, कछला रोड, पंचमुखी हनुमान गढ़ी मन्दिर ,बिल्सी रोड़ होती हुई वापस बडे महादेव मन्दिर प्रांगण पर जाकर संपन्न हुई, जहां पर आचार्य पंडितों ने भगवान की प्रतिमाओं की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद सनातन संस्कृति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कराई।
इस दौरान शिव किशोर माहेश्वरी, गिरधारीलाल, अरविन्द कुमार, अभिषेक साहू, प्रांजल साहू,ओमकार यादव,प्रमोद माहेश्वरी, नमन साहू, दिनेश चन्द्र गुप्ता, विनोद मौर्य, ब्रजरानी साहू,रत्नेश,सुमन ,गीता यादव समेत तमाम भक्तगण उपस्थित रहे ।
अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट





