बिसौली। नगर के एल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे बागवान का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रोग्राम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी पेरेंट्स का मनमोह लिया। इस दौरान अदिति वार्ष्णेय को स्टूडेंटस ऑफ़ इयर ट्रॉफी से नवाजा गया।
बागवान कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुदित अग्रवाल ने ग्रैंड पैरेंट्स के अभिवादन से किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि दादा-दादी और नाना नानी परिवार की परंपराओं और मूल्यों के वाहक होते हैं। उन्होंने इस आयोजन को पीढ़ियों के बीच संवाद का सेतु बताया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने दादा-दादी और नाना नानी को भावुक कर दिया। समारोह के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत किया गया।





