उझानी

जिले की टॉप टैन की लिस्ट में सातवें स्थान पर रहा एमजीपी इंटर कालेज का छात्र हिमांशु बघेल

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। आज आए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उझानी के छात्र छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के छात्र हिमांशु बघेल ने कालेज को तो टॉप किया ही है साथ ही जिले की टॉप टैन लिस्ट में अपना नाम सातवें स्थान पर दर्ज कराया है।

हिमांशु कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल का रहने वाला है और उझानी के एमजीपी इंटर कालेज से अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। हिमांशु की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य संजीव तोमर ने उसका सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। कालेज के अन्य शिक्षकों ने छात्र का हौंसला बढ़ाया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!