उझानी

मंगल को हुआ अमंगलः उझानी में हुए भीषण सड़क हादसे में पिकअप सवार दो की गई जान, दो की हालत गंभीर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बरेली मथुरा हाइवे पर आज सुबह डबल डेकर बस और पिकअप में सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें परिणाम स्वरूप पिकअप के परखच्चें उड़ गए और चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका मेडीकल कालेज में इलाज चल रहा है। पिकअप सड़क निर्माण कम्पनी की बताई जा रही है जिसमें कम्पनी के मजदूर सवार थे।

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सिक्सलेन निर्माण के काम लगी एक पिकअप कछला की ओर जा रही थी इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की डबल डेकर बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप पिकअप के परखच्चें उड़ गए और उसमें सवार चार लोग फंस गए। हादसे पर हुए धमाके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप में फंसे सड़क निर्माण कम्पनी के मजदूरों को किसी तरह से बाहर निकाला और सभी को जीवित समझकर राजकीय मेडीकल कालेज भेज दिया जहां डाक्टर ने पिकअप चालक राजस्थान प्रदेश के अलवर निवासी दिनेश और कछला निवासी दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नींबूलाल और महेश की नाजुक हालत को देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया गया।

बताते है कि इन दिनो बरेली मथुरा हाइवे पर सिक्सलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते जगह-जगह एक तरफा यातायात सुचारू किया जा रहा है जो हादसे का कारण बन गया। पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जें में लेकर उनका पीएम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। दोनों की मौत पर उनके परिवारों में कोहराम और चीत्कार मची हुई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!