उझानी

व्यक्ति विशेषः बचपन से ही महत्वाकांक्षी रहे है अरूण अग्रवाल, राजनीति और व्यवसाय में पाया मुकाम

Up Namaste

उझानी। वरिष्ठ समाजसेवी और कई बार के पालिका सदस्य रहे भाजपा नेता अरूण कुमार अग्रवाल बचपन से ही महत्वाकांक्षी रहे है। उन्होंने हर परिस्थितियों से सीख ली और आज राजनीति तथा व्यवसाय में अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। बचपन से ही श्री अग्रवाल में कुछ कर गुजरने का जज्बा था वह निरंतर प्रगति के पथ पर चलने के लिए कुछ न कुछ नया करने की महत्वकांक्षा रखते थे और फिर उस पर सफलता पाने के लिए प्रयासर्त हो जाते थे। उन्होंने अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और जल्द ही सफलता हासिल कर ली। वर्षाे पूर्व श्री अग्रवाल ने राजनीति में कदम रखा और लक्ष्य तय किया कि जनता को जरूरत के हिसाब से उसकी समस्याओं का निस्तारण होता रहे। श्री अग्रवाल ने राजनीति में आने के बाद पालिका सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

इस दौरान उनके पास अपने वाले वार्ड के नागरिकों के अलावा उझानी नगर के नागरिकों का कार्य और समस्याओं का आसानी से निस्तारण होने लगा। श्री अग्रवाल कई बार पालिका के सदस्य रहे। उन्होंने अपने भाई भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं अपनी माता श्री को पालिका सदस्य का चुनाव लड़ाया और जीत दिलाई। वर्तमान समय में वार्ड संख्या 22 से उनकी पत्नी  पालिका की सदस्य है। राजनीति में उनकी खास पहचान है कि जिस वार्ड में वह सदस्य रहे है वहां सड़क, पानी समेत अन्य विकास कार्यो के लिए जनता के कहने से पूर्व में ही उपलब्ध करा दी जिससे श्री अग्रवाल ने कभी कोई चुनाव नही हारा। भाजपा नेता अरूण अग्रवाल का कहना है कि अगर जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह उझानी नगर को आदर्श और विकसित नगर बनाने में कोई कसर नही छोडें़गे। श्री अग्रवाल रोटरी क्लब के माध्यम से भी समाज सेवा में पीछे नही है वही जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष पद पर है और खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासर्त है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!