उझानी

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इंटरमीडिएट के छात्र सुधांशु ने कछला का बढ़ाया गौरव, जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के छात्र ने कछला के गौरव को बढ़ाते हुए जिले की टॉपटैन लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस छात्र ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है। छात्र को शिक्षकों के अलावा नागरिकों ने भी सम्मानित किया है।

राधेलाल इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र सुधांशु और उसके परिवार की खुशिया उस वक्त बढ़ गई जब यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उसे परीक्षा के परिणाम में 90.60 प्रतिशत अंक मिले। सुधांशु ने जिले के टॉप टैन की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया। इस सफलता के लिए सुधांशु अपने शिक्षकों और परिजनों की प्ररेणा बताता है। उसका कहना है कि उसने अपनी पढ़ाई ऑनलाइन की है। सुधांशु एग्रीकल्चर प्रोफेसर के रूप में कार्य कर देश और छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा देने की इच्छा रखता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!