जनपद बदायूं

इंटर के छात्रों को दी गई हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं, छात्रों ने सीएम योगी को भेजी शिकायत

Up Namaste

बदायूं। कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के कृषि वर्ग इंटरमीडिएट के छात्रों को परीक्षा के दौरान उत्तर लिखने के लिए हाईस्कूल की कॉपियां दी गयी। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तब न तो उनकी शिक्षकों ने सुनी और न ही केन्द्र व्यवस्थापक, जिस पर छात्रों में रोष व्याप्त हो गया। परीक्षा समाप्त होने बाद छात्रों इसकी सीएम पोर्टल पर शिकायत भेज कर जांच की मांग की है।

कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के कृषि वर्ग के कई छात्रों सीएम पोर्टल पर भेजी गई शिकायत में लिखा है कि बोर्ड परीक्षा में उनका सेंटर मुजरिया चौकी के अलीगंज स्थित कालेज में गया है। छात्रों ने शिकायत में लिखा है कि गत 20 फरवरी को उनका एग्रोनॉमी प्रथम का प्रश्नपत्र था और जब वह परीक्षा कक्ष में पहुंचे तब शिक्षकों ने उन्हें इंटर के बजाय हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं दे दी गई। छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने कक्ष से कहा तो स्पष्ट कहा कि उत्तर इसी कॉपी पर लिखना होगा। छात्रो का कहना है कि उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक से अनुरोध किया मगर उनकी किसी ने एक न सुनी जिससे मजबूरन हाईस्कूल की कॉपी पर लिखना पड़ा। छात्रों ने गलत कॉपी पर उत्तर लिखवाने की शिकायत सीएम योगी को भेज कर न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!