उझानी

राजनीति के साथ प्रशासनिक क्षमता में दक्ष है किशन शर्मा, मृतप्राय सोसायटी को किया जीवित, श्री शर्मा ने दी होली की शुभकामनाएं

Up Namaste

उझानी। सामाजिक एवं खेलों की गतिविधियों एवं शिक्षा को बढ़ावा देने वाले नगर निवासी भाजपा नेता किशन शर्मा राजैनतिक और प्रशासनिक क्षमता से परिपूर्ण है। श्री शर्मा वर्तमान समय में उझानी की सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक है। श्री शर्मा ने राजनीति में आने के बाद जो सक्रिय भूमिका निभाई उसी के परिणाम भाजपा नेतृत्व ने वर्ष 2018 में उझानी की सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन पद का प्रत्याशी चुना जिसमें वह निर्विरोध विजयी भी हुए। समिति का चेयरमैन बनने के बाद श्री शर्मा ने मृतप्राय हो चुकी सहकारी के कायाकल्प करने का संकल्प लेकर इस पर काम करना शुरू कर दिया और उन्हें सफलता भी जल्द मिल गई। उन्होंने सबसे पहले समिति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए खाद-बीज आदि का विक्रय कार्य शुरू कराया। खाद आदि की बिक्री का असर यह हुआ कि समिति आर्थिक रूप से मजबूत होती गई और वेतन को तरस रहे सभी कर्मचारियों को वेतन मिलने लगा और सोसायटी एक बार फिर से जीवित होकर खड़ी हो गई। वर्ष 2020 में श्री शर्मा ने सोसायटी के कई गोदामों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों से कब्जा मुक्त करा कर सोसायटी को वापस दिलाए।

वर्ष 2023 में किशन शर्मा द्वारा सोसयटी को दिए गए योगदान को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने पुनः समिति के चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी चुना और इसी आशानुरूप जीत भी दर्ज हुई। श्री शर्मा का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य सोसायटी के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने का है ताकि किसान खुशहाल हो और उसकी आय निरंतर बढ़ती रहें। श्री शर्मा गंूज सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति के माध्यम से खेलों एवं शिक्षा को बढ़ावा देने एवं गरीब छात्र-खिलाड़ियों को हर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे है। श्री शर्मा भाजपा में सहकारिता प्रकोष्ठ में जिला संयोजक का दायित्व संभालते हुए निरंतर सक्रियता बनाए हुए हैं। उन्होंने उझानी नगर में पंडित भगवान दास पैलेस का निर्माण भी कराया है ताकि शादी-विवाह आदि के लिए नागरिकों को दूरदराज क्षेत्रों में न जाना पड़े।

Leave a Reply

error: Content is protected !!