उझानी

दिवंगत सीएम कल्याण सिंह ने हिन्दुत्व के साथ प्रदेश के विकास को दी नई दिशाः बीएल वर्मा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पद्मविभूषित स्व. कल्याण सिंह बाबूजी की 94वीं जयंती पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जहां मुजरिया चौराहें के सौन्दर्यकरण का शिलन्यास किया वही उझानी में कल्याण चौक पर दिवंगत सीएम की प्रतिभा का माल्यापर्ण कर एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल में प्रदेश को विकास और हिन्दुत्व की नई दिशा मिली।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा ने कहा कल्याण सिंह बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजहित और सिद्धांतों की राजनीति का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी समझौते की राह नहीं चुनी और सदैव देश व प्रदेश के हित को सर्वाेपरि रखा। मुजरिया में उनकी स्मृति से जुड़े इस शिलान्यास के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, साहस और राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बाबूजी के आदर्श और मूल्य सदैव हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

उझानी नगर में कल्याण चौक पर बनी उनकी प्रतिभा को केन्द्रीय मंत्री ने नमन करते हुए माल्यापर्ण किया और फिर एपीएस स्कूल में आयोजित एक समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि बाबूजी ने राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए जो कार्य किए है उन्हें भुलाया नही जा सकेगा बल्कि उनके आदर्श युवा पीढ़ी को प्रेरणा बने रहेंगे। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डिबाई की पूर्व विधायक अनीता लोधी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान दूर दराज क्षेत्रों से आए उनके समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!