उझानी। आमतौर पर आने वाली पीढ़ी अपने पुश्तैनी कारोबार को ही आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी लग जाती है लेकिन उद्यमी संजीव साहू ने अपने भाई सुशील साहू के साथ अपने पुश्तैनी कारोबार से हट कर मैंथा आयल क्षेत्र में वर्षो पूर्व कदम रखा और छोटे स्तर से सफलता हासिल करते हुए उझानी क्षेत्र में ही एक ऐसी फैक्ट्री खड़ी कर दी जिससे क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ रोजगार मिलने लगा बल्कि पूरे भारत में उझानी जैसे छोटे नगर को महत्वपूर्ण पहचान दी। संजीव साहू को अपनी सूझबूझ और मेहनत के जरिए उद्यमी के रूप में स्थापित होने पर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 31 मार्च 2023 को लखनऊ में सम्मानित कर चुके हैं। संजीव साहू के भाई सुशील साहू ने बताया कि वह क्षेत्र के विकास और युवाओं के लिए रोजगार देने के लिए रोजगार परक उधोगों को स्थापित करने पर विचार कर रहे है।

श्री संजीव साहू फैक्ट्री में मैंथा आयल से बने उत्पाद विदेशों तक निर्यात कर रहे है जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन लोकल फोर वोकल को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही उझानी नगर का नाम विदेशों तक में पहुंच रहा है।




