उझानी

उझानी के गांव सुकटिया – फुलासी मार्ग की मरम्मत और नाला निर्माण हेतु डीएम को भेजा पत्र

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। विकासखण्ड के गांव सुकटिया – फुलासी सम्पर्क मार्ग पर गांवों के गंदे पानी का भराव होने से लगातार जर्जर होता जा रहा है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है साथ ही मार्ग पर हादसा होने की संभावना बन गई है। मार्ग को सही कराने के लिए कांग्रेस नेता सत्यवीर यादव ने ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त पत्र जिलाधिकारी को भेजा है।

डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि उझानी विकास खण्ड के गांव मलिकपुर के मजरा सुकटिया फुलासी सम्पर्क मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गये है। पत्र में लिखा है कि सम्पर्क मार्ग पर नाला न होने के कारण गांव का गंदा पानी सम्पर्क मार्ग के गड्ढों में भर जाता है जो मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

पत्र में लिख है कि सम्पर्क मार्ग पर गंदे पानी और गड्ढों के चलते हादसे होने की संभावना बनी हुई है। कांग्रेस नेता श्री यादव ने जिलाधिकारी से तत्काल प्रभाव से मार्ग की मरम्मत और नाले निर्माण की पुरजोर मांग की है। पत्र पर आकाश शर्मा, भानुप्रताप, अशोक, पंकज, अनुज, रिहान समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!