बदायूं। जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमयखेड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लगे मेले में आयोजकों द्वारा जमकर अश्लीलता परोई गई। धार्मिक मंच पर महिला डांसरों का अश्लील नृत्य देखने को मिला जिसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चर्चाओं को माने तो महिला डांसरों को लेकर कई युवा आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद उक्त वीडियो वायरल हो गया।
उझानी क्षेत्र के गांव बरायमयखेड़ा में महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है जहां धार्मिक और आस्था से जुड़े कार्यक्रम आहूत किए जाते हैं। बताते हैं कि गत 15 फरवरी को गांव में महाशिवरात्रि को मेले का आयोजन किया गया जिसमें रात के दौरान आयोजकों ने धार्मिक आयोजन के बजाय अश्लीलता का मंच तैयार कर दिया जिस पर महिला डांसरों ने जमकर अश्लील और भद्दा नृत्य कर युवाओं को मदहोश कर जमकर पैसा वूसल किया। बताया जा रहा है कि नृत्य बालाओं की अदाओं पर युवा वर्ग ऐसा फिदा हुआ कि वह उन पर रुपयों की बरसात करने लगा।
गांव में हो रही चर्चाओं को माने तब नृत्य बालाओं को लेकर कुछ युवा इतने मदहोश हो गए कि आपस में भिड़ गए और एक दूसरे में होड़ लग गई कि कौन नृत्य बालाओं को अधिकाधिक रुपया लुटाएगा। बताते हैं कि इसी दौरान किसी युवा ने नृत्य बालाओं के अश्लील और भद्दे नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताते है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नृत्य को रूकवा दिया। चर्चा है कि पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत कर लिया है। जब रिपोर्ट के बारे में उझानी पुलिस से सीजीयू नम्बर पर सम्पर्क किया गया तब वह नाट रिचेबिल आ रहा था जिससे पुलिस का पक्ष नही मिल सका है।





