जनपद बदायूं

आस्था और श्रद्धा के साथ सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ का पर्व

Up Namaste

बदायूं। जिले भर में करवा चौथ का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने चन्द्रमा उदय होने पर उनके दर्शन किए फिर पूजा अर्चना करने के बाद अपने पति की आरती उतार कर उनके दीर्धायु की कामना ईश्वर से की।

करवा चौथ के पर्व पर सुहागन महिलाओं ने प्रातः काल से निर्जला उपवास रखा। सुहागिनों ने रात लगभग साढ़े आठ बजे उदय होते हुए चंद्रमा के दर्शन किया और फिर अपने घरों में पूजा अर्चना करने के बाद चंद्र देवता की पूजा अर्चना कर उन्हें जल का अर्ध्य दिया। इस अवसर पर सुहागिनों ने अपने पति की दीर्धायु की प्रार्थना भी चंद्र देवता से की। बताते हैं कि सुहागिन महिलाओं कोे पतियों ने जल पिला कर उनका उपवास खुलवाया। इस अवसर पर पूरे जिले में जमकर आतिशबाजी छोड़ी गई। कहा जाता है कि करवा चौथ के पर्व से दीपावली के पर्व का आगाज हो जाता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!