उझानी

उझानी में नकाबपोश महिलाओं ने नकली से बदली असली सोने की बाली, एक पकड़ी, दूसरी फरार

Up Namaste

उझानी(बदायूं)( अभिनव सक्सेना)। नगर के मुख्य बाजार में एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची दो नकाबपोश महिलाओं ने सोने की बाली देखते वक्त एक जोड़ी बाली नकली बाली से बदल ली। दुकानदार ने जब यह देखा तो उसने महिलाओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों दुकान से भाग निकली जिस पर पीछा कर दुकानदार और उसके कर्मी ने एक महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दूसरी महिला सोने की असली बाली लेकर फरार हो गई। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

कछला रोड पर रचित वर्मा नामक युवक की सराफा की दुकान है शनिवार की दोपहर दो नकाबपोश महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंची और रचित से सोने की बालियां खरीदने की बात कहते हुए दिखाने को कहा। बताते हैं कि दुकानदार महिलाओं को सोने की बाली दिखने लगा इसी दौरान एक महिला ने चालाकी के साथ अपने साथ लाई नकली सोने की बाली को असली सोने की बाली से बदल लिया। महिलाओं की इस हरकत को जब दुकानदार रचित ने देखा तो उसने दोनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों दुकान से भाग खड़ी हुई।

दुकानदार ने दोनों महिलाओं का पीछा कर एक महिला को अपने कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया जबकि दूसरी महिला मौके से भाग निकली इसके बाद रचित ने पकड़ी गई महिला को पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। दुकानदार का कहना है कि दोनों महिलाएं खुद को ककराला कस्बा निवासी बता रही थी। रचित ने पुलिस को तहरीर देकर महिलाओं के खिलाफ कानूनी कारवाई की मांग की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!