जनपद बदायूं

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, डीएम बोले विस क्षेत्रों की नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को होगा

Up Namaste

बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन कार्यां को निष्पक्ष पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओं का मतदाता पहचान बने यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी तक दाखिल किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 06 जनवरी से 27 फरवरी तक होगी तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च को होगा।

उन्होंने खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 छह मार्च को होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!